हिटलर के पैदा होने की जगह पर 2020 तक बन जाएगा पुलिस स्टेशन, सरकार ने की घोषणा


हिटलर का नाम कौन नहीं जानता है? एक तानाशाह और  एक क्रूर शासक के तौर पर हिटलर को दुनियाभर के लोग जानते हैं। हिटलर के पिता जब ऑस्ट्रिया में एक कस्टम अधिकारी के तौर पर तैनात थे तभी वहां पर उनका जन्म हुआ था। इस जगह पर उन्होंने तीन साल का समय बिताया था उसके बाद परिवार दूसरी जगह शिफ्ट हो गया। जिस इमारत में हिटलर पैदा हुए थे, वो काफी समय से ऐसे ही पड़ी हुई थी। इसके मालिक ने इस इमारत में बदलाव किए जाने के लिए सुझाव मांगे थे मगर उन्होंने कुछ किया नहीं। अब ऑस्ट्रिया के प्रशासन ने इस इमारत में पुलिस स्टेशन बनाने की योजना बनाई है। अगले साल 2020 तक ऑस्ट्रिया की इस इमारत में पुलिस स्टेशन बना दिया जाएगा।


गेस्ट हाउस में जन्में थे हिटलर, अब बनेगा पुलिस स्टेशन 


नाजी नेता एडोल्फ हिटलर का जन्म 1889 में ऑस्ट्रियाई शहर ब्रौनाउ इन में एक गेस्ट हाउस में हुआ था, ये गेस्ट हाउस जर्मनी की सीमा के पास था। इसी जगह पर हिटलर ने अपने बचपन के पहले तीन साल बिताए थे। ऑस्ट्रिया के आंतरिक मंत्री ने एक बयान में घोषणा की कि अब उस घर को एक पुलिस स्टेशन का रूप दे दिया जाएगा जहां पर हिटलर का जन्म हुआ था। रायटर्स के अनुसार ऑस्ट्रिया के इस कदम से इस स्थान को नव-नाजी मंदिर बनने से रोका जा सकेगा। 


द्वितीय विश्वयुद्ध का जनक रहा हिटलर 


हिटलर को द्वितीय विश्वयुद्ध के लिए जिम्मेदार माना जाता है। एडोल्फ हिटलर 30 जनवरी 1933 को जर्मनी को जर्मन के चांसलर बने थे। उस वक्त किसी को इस बात का अंदाजा नहीं था कि यही सख्श दुनिया को द्वितीय विश्व युद्ध की तरफ धकेल देगा। 20 अप्रैल, 1889 को जन्में हिटलर को ना शब्द से सख्त नफरत थी। यही वजह थी कि जो उसके सामने नहीं झुका उसको उसने खत्म करने में कोई देर नहीं की। 1918 ई. में उन्होंने नाजी दल की स्थापना की। इसका उद्देश्य साम्यवादियों और यहूदियों से सब अधिकार छीनना था। उनकी राष्ट्रीय समाजवादी जर्मन कामगार पार्टी को नाजी पार्टी के नाम से जाना जाता है। हिटलर ने सन 1933 से सन 1945 तक वह जर्मनी पर शासन किया। हिटलर के कहने पर ही नात्सी सेना ने पोलैंड पर आक्रमण किया। इसके खिलाफ फ्रांस और ब्रिटेन ने जर्मनी के खिलाफ जंग छेड़ दी।


 


जर्मन साम्राज्य की स्थापना 


हिटलर ने भूमिसुधार करने, वर्साई संधि को समाप्त करने और एक विशाल जर्मन साम्राज्य की स्थापना का लक्ष्य जनता के सामने रखा जिससे जर्मन लोग सुख से रह सकें। इस प्रकार 1922 ई. में हिटलर एक प्रभावशाली व्यक्ति हो गए। उन्होंने स्वस्तिक को अपने दल का चिह्र बनाया जो कि हिन्दुओ का शुभ चिन्ह है। 1923 में भी हिटलर ने जर्मन सरकार को उखाड़ फेंकने की एक असफल कोशिश की थी। हिटलर ने अपने शासनकाल में लाखों यहूदियों की हत्या करवाई। 1934 में जर्मनी और पोलैंड के बीच हुई संधि के बावजूद आस्ट्रिया के नाजी दल ने पौलेंड के चांसलर को मौत के घाट उतार दिया था। 


क्रूर तानाशाह के तौर पर पहचान 


हिटलर की इस हरकत ने उसे दुनिया के सामने एक क्रूर तानाशाह बना दिया, जिसके बाद कई देश उससे डरने लगे थे। 1935 में ब्रिटेन, फ्रांस और इटली ने हिटलर की शस्त्रीकरण नीति की निंदा की। 1937 में जर्मनी ने आस्ट्रिया पर अधिकार कर लिया। बाद में चेकोस्लोवाकिया के कई हिस्सों पर भी अपना कब्जा कर लिया। हिटलर ने पौलेंड का कुछ भाग रूस के हवाले कर दिया। जिसके बाद द्वितीय विश्वयुद्ध शुरू हो गया।


 


साल 2020 तक बना दिया जाएगा पुलिस स्टेशन 


मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि सरकार ने 17 वीं शताब्दी की इस इमारत के लिए शहर के तमाम आर्किटेक्ट से सुझाव मांगे थे कि इस इमारत को क्या बनाया जाए। इस इमारत के पूर्व मालिक भी इसमें बदलाव करना चाहते थे मगर वो नहीं कर पाए। इस वजह से अब सरकार ने इसे अगले साल तक पुलिस स्टेशन बना देने की योजना बनाई है। 


Popular posts
चंपारण में फंसे हैं गुजरात से आए 94 श्रद्धालु, सीएम की पत्नी ने कराया भोजन, मास्क और दवाइयों का इंतजाम
नवा रायपुर के 150 खाली फ्लैटों में बनाया जाएगा क्वरैंटाइन सेंटर, पूरे परिसर को किया जा रहा सैनिटाइज
खाली समय में ताहिरा ने पहली बार की कुकिंग, कहा- '21 दिन बाद हम सबके पास एक अलग करियर चॉइस होगी'
लॉकडाउन पर कार्तिक आर्यन ने शेयर किया मीम, लिखा- 'मोदी जी लोग ऐसे नहीं मानेंगे, ये चाहते हैं 21 दिन में पैसा डबल'
कई प्रदेशों में फंसे छत्तीसगढ़ के श्रमिकों ने मांगी मदद, अन्य राज्यों के लिए पैदल ही निकले, सरकार ने जारी की हेल्पलाइन
Image